YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 कांग्रेस  विधायक अदिति सिंह का सोनिया गांधी पर निशाना

 कांग्रेस  विधायक अदिति सिंह का सोनिया गांधी पर निशाना

नई दिल्ली । कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह के बागी तेवर बरकरार हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु बताने वाली रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। अदिति ने रायबरेली सीट से सांसद सोनिया गांधी पर तंज कसा है। अदिति सिंह ने सोनिया गांधी की अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। अदिति सिंह ने कहा पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में चुनाव जीतने के बाद सोनिया गांधी सिर्फ दो बार रायबरेली आई थीं। वहीं 2019 के चुनाव में नामांकन के वह सिर्फ एक बार ही रायबरेली आई हैं। जनता ने ही उन्हें चुनाव जितवाया है।" अदिति ने ये भी कहा कि जो भी अच्छा काम करेगा मैं उसकी तारीफ करूंगी। गौरतलब है कि सिविल लाइंस में दुकानदारों से जमीन खाली कराने के मुद्दे पर वो यहां पहुंची थीं। तब उन्होंने कहा था, "माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मेरे राजनीतिक गुरु हैं, उनसे मेरी बात हो गयी है। उन्होंने जांच के बाद न्याय का आश्वासन दिया है
 

Related Posts