YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

उत्तराखंड आपदा : सुरंग से रस्सियों के जरिये कई मजदूरों को बचाया  आईटीबीपी के जवानों ने

उत्तराखंड आपदा : सुरंग से रस्सियों के जरिये कई मजदूरों को बचाया  आईटीबीपी के जवानों ने

चमोली । उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशिय़र फटने के बाद आपदा से ध्वस्त कई मीटर चौड़ी एक  सुरंग से आईटीबीपी के जवानों ने चमत्कारिक ढंग से रस्सियों के जरिये कई मजदूरों को बाहर निकाल लिया। एक मजदूर को सुरंग से निकालने का ऐसा ही वीडियो  वायरल हो रहा है। 
वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि आईटीबीपी के कर्मी धीरे-धीरे एक मजदूर को संकरी सुरंग से बाहर निकाल रहे हैं। जोर लगा के हइसा के नारे के साथ और रस्सियों के सहारे मजदूर को बाहर लाया गया। मजदूर उस वक्त कीचड़ में पूरी तरह लथपथ था। उसके बाहर आते ही आईटीबीपी कर्मी खुशी से झूम उठे। इसके बाद सुरंग से निकले व्यक्ति ने सभी कर्मियों को गले से लगा लिया।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सुरंग से करीब 16 लोगों को बाहर निकाला गया है। ग्लेशियर फटने के बाद इलाके में 100 के करीब लोग लापता बताए जाते हैं। इसके बाद चमोली जिले में अलकनंदा और धौलीगंगा नदियों में बाढ़ सी आ गई है। अब तक 10 लोगों के शव बरामद हुए हैं।
 

Related Posts