YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

वरुण धवन की दुल्हनिया रेड ड्रेस में आईं नजर -बोल्ड अवतार में नताशा दलाल ने ढाया कहर

वरुण धवन की दुल्हनिया रेड ड्रेस में आईं नजर -बोल्ड अवतार में नताशा दलाल ने ढाया कहर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन से शादी रचाने के बाद उनकी दुल्हनिया नताशा दलाल सुर्खियों में बनी हुई हैं। सिंपल लुक में हमेशा नजर आने वाली नताशा एक बार फिर से घर के बाहर स्पॉट हुईं। नताशा दलाल इस बार रेड ड्रेस में बोल्ड अवतार में नजर आईं। सोशल मीडिया पर नताशा की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। नताशा को रात को पैपपाजी ने बांद्रा स्थित चाइनीज रेस्ट्रोरेंट हक्कासन के पास स्पॉट किया। नताशा दलाल हॉट रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने हाथों में सफेद चूडा और मुंह में मास्क लगाया हुआ था। हाई हिल्स के साथ नताशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
  उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ था और बालों को खोल रखा था। वरुण और नताशा दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों ने पढ़ाई भी साथ में ही की है। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। वरुण और नताशा की शादी बेहद प्राइवेट इवेंट था। जिसमें परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल हुए थे। दोनों ने अपने परिवार और सीमित मेहमानों की मौजूदगी में 24 जनवरी को महाराष्ट्र के अलीबाग में सात फेरे लिए। शादी का वेन्यू अलीबाग के द मेंशन हाउस रिजॉर्ट में रखा गया था।  दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। 
 

Related Posts