YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

शीर्ष अभिनेता राजकपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का हृदयाघात से निधन

शीर्ष अभिनेता राजकपूर के सबसे छोटे बेटे और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का हृदयाघात से निधन

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अहम स्थान रखने वाले कपूर फैमली के लिए मंगलवार अमंगलकारी रहा। राजकपूर के सबसे बेटे और दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का हृदयाघात से निधन हो गया है। वह 58 वर्ष के थे। उन्होंने चेंबूर के इलेक्स अस्पताल में अंतिम  सांसें ली। रणधीर कपूर अपने भाई को पास के अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही राजीव कपूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने पर रणधीर कपूर छोटे भाई राजीव कपूर को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर्स ने वहां उनको मृत घोषित कर दिया।
रणधीर कपूर ने भी छोटे भाई के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया है। वो अब इस दुनिया में नहीं रहा। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।' उन्होंने आगे कहा- 'मैं अस्पताल में हूं और अपने छोटे भाई का शव लेने का इंतजार कर रहा हूं।' दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए राजीव कपूर के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने राजीव कपूर की एक फोटो शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'रेस्ट इन पीस।' नीतू कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए इंडस्ट्री और इंडस्ट्री से बाहर के लोग राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
 

Related Posts