YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

कर्नाटक में फिर सरकार गिराने-बचाने का खेल शुरू

कर्नाटक में फिर सरकार गिराने-बचाने का खेल शुरू

 कर्नाटक में एक बार फिर सरकार गिराने और बचाने के खेल ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में उनकी पार्टी के पक्ष में माहौल है। उधर, राज्य में मंत्री कांग्रेस नेता जमीर अहमद खान ने दावा किया कि 10 भाजपा विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। इन बयानों के बीच राज्य सरकार के कार्यकाल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर कुंडगोल व चिनचोली विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। दोनों सीटों पर भाजपा जीतेगी। येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के 20 विधायक हमारे साथ होंगे। इस पर कांग्रेस नेता जमीर अहमद बोले, जिस दिन से हमने सरकार बनाई है भाजपा तभी से इसे गिराने के प्रयास में है। यह कोई नई बात नहीं है। कर्नाटक विधानसभा में 224 सदस्य हैं। इसमें भाजपा के 104 विधायक, कांग्रेस के 77, जेडीएस के 37, बसपा और केपीजेपी के एक-एक और एक निर्दलीय विधायक है। एक स्पीकर हैं। इन बयानों के बीच राज्य सरकार के कार्यकाल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर कुंडगोल व चिनचोली विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। दोनों सीटों पर भाजपा जीतेगी। येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के 20 विधायक हमारे साथ होंगे। 

Related Posts