YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मुंबई हमलों के वक्त कांग्रेसी सीएम विलासराव अपने बेटे को फिल्म में रोल दिलाने के लिए थे चिंतित : पीयूष गोयल

मुंबई हमलों के वक्त कांग्रेसी सीएम विलासराव अपने बेटे को फिल्म में रोल दिलाने के लिए थे चिंतित : पीयूष गोयल

 मुंबई हमलों के समय महाराष्ट्र के दिवंगत कांग्रेसी सीएम विलासराव अपने बेटे को फिल्म में रोल दिलाने के लिए चिंतित थे यह गंभीर आरोप केंद्रीय रेल मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल  ने शनिवार को कांग्रेस पर लगाया है। गोयल ने पंजाब के लुधियाना में कारोबारी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं मुंबई से हूं। आप 26/11 के आतंकवादी हमले को याद कर सकते हैं। तत्कालीन कांग्रेस सरकार कमजोर थी और कुछ भी नहीं कर सकी। उस समय अंदर गोलीबारी और बमबारी हो रही थी लेकिन उस समय के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ओबेरॉय होटल के बाहर एक फिल्म निर्माता को ले गए। वह अपने बेटे को फिल्म में रोल दिलाने के बारे में ज्यादा परेशान थे।'
केंद्रीय मंत्री ने मनमोहन सरकार पर हमला करते हुए उसे कायर सरकार करार दिया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार 2008 में मुंबई में हुए 26/11 हमले को लेकर कार्रवाई करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि उस समय भी हमारी सेनाएं जवाब देने में सक्षम थीं लेकिन इसका निर्णय तो राजनीतिक नेतृत्व को लेना था। सुरक्षा बलों को लगता था कि उन्हें इस हमले का जवाब देने के लिए अनुमति मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह एक कायर सरकार थी। बता दें 1999 के चुनावों में विलासराव देशमुख पहली बार राज्य के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। इस पद पर वे 2003 तक रहे उसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटना पड़ा। दूसरी बार चुनाव जीतकर वह 2004 में मुख्यमंत्री बने और उनका कार्यकाल दिसंबर 2008 तक रहा था। 

Related Posts