YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार)  शिल्पा ने दिया ‎विनम्र और दयालु बने रहने का सुझाव

(रंगसंसार)  शिल्पा ने दिया ‎विनम्र और दयालु बने रहने का सुझाव

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने हमेशा लोगों के सा‎‎थ ‎विनम्र और दयालू बने रहने का सुझाव ‎दिया है। शिल्पा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा ‎कि "आप जिस किसी से भी मिलते हैं, वह एक ऐसी लड़ाई लड़ रहा होता है, जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानते। हमेशा विनम्र, दयालु रहें।" उन्होंने आगे कहा ‎कि "हमारे पास काफी तजुर्बा होता है। हमारे जीवन में काफी कुछ होता रहता है, लेकिन हम अपना केवल बहादुरी वाला भाग दिखाते हैं। अभी लड़ाई खुद से लड़ते हैं और आगे बढ़ते हैं। बहुत से लोग जानते नहीं हैं कि हम क्या कर रहे हैं। इसी तरह, हम यह भी नहीं जान सकते हैं कि अगला व्यक्ति क्या कर रहा है।" उन्होंने कहा ‎कि "किसी अपनों को खोना, काम का तनाव जीवन का दबाव या किसी भी तरह के व्यक्तिगत मुद्दे किसी व्यक्ति के दिमाग पर कहर ढा सकते हैं। शांति और सद्भाव बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी से मिलें। उसके सामने विनम्र तरीके से पेश आएं।" 
 

Related Posts