YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मोदी अहंकारी एवं कायर नेता हैं, वे शिक्षिकाओं को जेल भेजने से भी नहीं चूकते हैं : प्रियंका गांधी

 मोदी अहंकारी एवं कायर नेता हैं, वे शिक्षिकाओं को जेल भेजने से भी नहीं चूकते हैं : प्रियंका गांधी

 लोकसभा के चुनाव के चलते आज इन्दौर की सड़कों पर कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड़ शो किया। रोड़ शो का शुभारम्भ राजमोहल्ला स्थित वीर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ। रोड़ शो में शामिल हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन प्रियंका की झलक पाने को व्याकुल नजर आये। जगह-जगह मंचों से उनका जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत से अभिभूत प्रियंका ने भी पूरी तन्मयता के साथ आमजन का अभिवादन स्वीकार किया। श्रीमती गांधी ने राजवाड़ा लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी में प्रेम भरे स्वागत के लिए इन्दौर की जनता को धन्यवाद करते हुए आव्हान किया कि आप लोग जागरूकता के साथ देशभक्ति की मिसाल कायम कर दो। 
श्रीमती प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदीजी देश के वित्त विचारक हैं, उन्होंने नोटबंदी की इससे देश में 50 लाख रोजगार घट गये। उन्होंने तामझाम के साथ जीएसटी लागू की और व्यापारियों की कमर तोड़ दी। आज लाखों कारोबार बंद होने की कगार पर पहंुच गये है। उन्होंने कहा कि मैं दुकानदारों से मिलती हॅूं तो वे दुकान बंद करने की बात करते हैं। मोदी विकास की बात करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि पांच साल में 5 करोड़ रोजगार खत्म हो गये। उन्होंने पद भरने की कोई कोशिश तक नहीं की। प्रियंका ने कहा कि मोदीजी भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं, तो वे बताएं 30 हजार करोड़ का घोटाला किसने कराया। मोदी रक्षा विशेषज्ञ भी हैं, उन्होंने खुद ही जहाज बनाने का ठेका दे दिया। मोदी ने जनता के भरोसे का, उम्मीदों का निरादर किया है। मोदी जापान में ढोल बजाते है, पाकिस्तान में बिरयानी खाने जाते हैं लेकिन बनारस के गरीबों से, किसानों से मिलने तक नहीं जाते हैं। 
श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि एक दिन मैंने अखबार खोलकर देखा उसमें मोदी एक बच्चे को प्यार करते हुए छपे थे, तो मुझे खुशी हुई कि कम से कम मेरी बात का असर तो हुआ, लेकिन नीचे देखा तो केप्शन लिखा था, बच्चा अमित शाह का पौता है। श्रीमती गांधी ने कहा कि मैंने बचपन से ही सत्ता देखी है, मैंने इंदिराजी की सत्ता भी देखी है। सत्ता पाने के बाद नेता को गलत फहमी हो जाती है, भाजपा नेता 5 साल की सत्ता के मोहमाया में फंस गये हैं, वे अहंकार में डूबकर जनता की उम्मीदों को ठुकरा रहे हैं। श्रीमती गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहूल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि राहूल मेरे भाई हैं, उनपर विपक्षी नेताओं ने अनेक टिप्पणियां करते हैं, उनपर आना प्रकार के आरोप लगाते है, बुरा भला कहते हैं, लेकिन राहूल गांधी प्यार से कन्धे से कन्धा मिलाते हैं, मोदी के साथ ही भाजपा के हर नेता में नफरत भरी है, लेकिन कांग्रेस के नेता प्यार बरसाते हैं। उनकी नियति और नीति खराब है। राहूल किसानों का दुख-दर्द सुनते हैं, गरीबों को गले लगाते हैं। मोदी राष्ट्रवाद की बात करते हैं लेकिन वे नवजवानों को सुरक्षित नहीं रख पाते हैं। मोदी के राज में किसानों को गोली मारी जाती है, दलितों की खुलेआम पिटाई पर मौन हो जाते हैं, यह कैसा राष्ट्रªवाद है।
श्रीमती गांधी ने कहा कि भारत देश एक लोकतांत्रिक देश है, लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने उपस्थित जनसमूदाय से सवाल किया कि नेता कौन बनाता है, सवाल करते हुए स्वयं ही जनता को जवाब देने के हम बनाते हैं का कहते हुए पुनः कहा कि नेता कौन बनाता है, जनता से आवाज आई हम बनाते हैं। उन्होंने कांग्रेस के घोषण पत्र का उल्लेख कर न्याय योजना को जनहितकारी बताते हुए कहा कि इस योजना में प्रति परिवार में सालाना 72 हजार की इंकम होगी। श्रीमती गांधी ने कहा कि रायबरेली में शिक्षिकाओं को जेल में बंद कर दिया। यह कायरता है। मोदी में सुनने की हिम्मत नहीं है, वे कारयता का परिचय देते हैं।
:: प्रियंका के रोड़ शो में कांग्रेस नेताओं की जेब भी कट गई :: 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के रोड़ शो के दौरान जबकटों की खूब चांदी हुई, जेब कटों ने शहर कांग्रेस के स्थायीमंत्री प्रकाश महावर कोली एवं लीलाधर करोसिया की जेब काट ली। महावर के जेब में कुछ जरूरी दस्तावेज एवं 12 हजार रूपये नगद थे। किसी ने निकाल लिये, वहीं करोसिया की जेब में पर्स एवं मोबाईल मार दिया।

Related Posts