YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार)   "बॉम्बे बेगम्स" की अगली सीरीज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर

(रंगसंसार)   "बॉम्बे बेगम्स" की अगली सीरीज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर

"लिपस्टिक अंडर माय बुर्का" फेम अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा लिखित और निर्देशित वेब सीरीज "बॉम्बे बेगम्स" को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिलीज ‎किया जाएगा। इस शो में पूजा भट्ट, शाहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष और राहुल बोस मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इस सीरीज में कहानी के माध्यम से मुंबई की पांच मॉर्डन महिलाओं की महत्वाकांक्षाओं, चाहत, ताकत हासिल करने के लिए उनके संघर्ष और उनकी संवेदनाओं को उजागर किया जाएगा। अलंकृता ने बताया ‎कि "सीरीज "बॉम्बे बेगम्स" की कहानी भारतीय महिलाओं के बारे में है, जिससे भारत सहित दुनिया की तमाम महिलाएं खुद को जोड़ पाएंगी।" उन्होंने आगे कहा ‎कि "सीरीज में कामकाजी भारतीय महिलाओं के जटिल सफर को दर्शाया जाएगा, जो पावर और सफलता को लेकर महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन उनके कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमें उनकी दैनिक जिंदगी की कठिनाइओं और उनकी ख्वाहिशों का जिक्र किया जाएगा, जिनमें से कुछ पूरी होती हैं और कुछ अधूरी रह जाती हैं।"

Related Posts