YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार) सहे‎लियों के साथ पोज देती नजर आईं आ‎लिया भट्ट

(रंगसंसार) सहे‎लियों के साथ पोज देती नजर आईं आ‎लिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना खूबसूरत फोटो शेयर की। इसमें वह हॉट पिंक बिकिनी पहने हुई हैं और अपनी बेस्ट फ्रेंड्स अनुष्का और आकांक्षा रंजन कपूर के साथ पोज दे रही हैं। शेयर फोटो के सा‎थ उन्होंने ‎लिखा ‎कि "अच्छे से रहो, सीखो, विकसित हो और प्यार करो।" इस वक्त अभिनेत्री अपनी बहन शाहीन भट्ट, करीबी दोस्त और अभिनेत्री आकांशा रंजन कपूर और उनकी बहन अनुष्का रंजन कपूर के साथ मालदीव्स में छुट्टियां मना रही हैं। वहीं, वर्कफ्रंट पर आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में भी हैं। इसमें उनके साथ राम चरण, जूनियर एनटीआर और अजय देवगन हैं। उनकी एक और बड़ी फिल्म अयन मुखर्जी की "ब्रह्मास्त्र" है, जिसमें आलिया अपने कथित ब्यॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और तेलुगू सुपरस्टार नागार्जुन भी हैं। 

Related Posts