YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

दिशा पाटनी ने अगामी फिल्म "एक विलेन रिटर्न्स" का ‎किया ऐलान

दिशा पाटनी ने अगामी फिल्म "एक विलेन रिटर्न्स" का ‎किया ऐलान

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपनी अगली फिल्म "एक विलेन रिटर्न्स" है। यह एक विलेन फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म है और इसमें दिशा पाटनी नजर आएंगी। दिशा पटानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है और अपनी फिल्म और उसकी रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है। दिशा पाटनी ने अपने ट्वीट में लिखा ‎कि "आपको शिकायत का मौका नहीं देंगे। एक विलेन रिटर्न्स, 11 फरवरी 2022।"  इस तरह इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ एक साल बचा है। दिशा पाटनी ने फिल्म की रिलीज के लिए काउंटडाउन भी शुरू कर दी है। इस फिल्म को मोहित सूरी डायरेक्ट रहे हैं। फिल्म में दिशा पटानी के साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सूतारिया नजर आएंगे। फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। बता दें ‎कि एक्शन-थ्रिलर 'एक विलेन' 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान के साथ "राधे" में नजर आएंगी। दिशा फिल्म का प्रचार करने के लिए बिग बॉस 14 में भी आई थीं। फिल्म को ईद पर रिलीज किया जाना है। फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है।  
 

Related Posts