YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

आरोग्य

अवसाद से भी बचाता है अंगूर  

अवसाद से भी बचाता है अंगूर  

अगर आप अवसाद से बचना चाहते हैं तो अंगूर का सेवन करें। अंगूर बेहद स्वास्थ्यवर्धक और तरावट देने वाला फल है। 
बाजार में आमतौर पर दो तरह के अंगूर मिलते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के। अंगूर का सेवन काफी लोग पसंद करते हैं। इसमें पायी जाने वाली कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। अंगूर को सेहत का खजाना बताया गया है। हाल ही में हुई एक शोध से सामने आया है कि यदि आप अवसाद से बचना चाहते हैं तो अंगूर जरूर खाएं। अंगूर खाने से मनोविकार कम होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि भोजन में अंगूर को शामिल करने से मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
अध्ययन के अनुसार भोजन में अंगूर से मिलने वाले नैसर्गिक तत्वों से हताशा जैसे मनोविकार कम हो सकते हैं। मुख्य शोधकर्ता व न्यूयार्क के इकाह्न स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर गियूलियो मारिया पसिनेत्ती ने कहा, 'अंगूर रहित पोलीफिनॉल कम्पाउंड उत्तेजना से जुड़े कोशिकीय व आणविक मार्ग को निशाना बनाता है। लिहाजा इस संबंध में की गई नई खोज से निराशा और चिंताग्रस्त लोगों का इलाज संभव हो पाएगा।'
शोधकर्ता ने बताया कि अंगूर से तैयार बायोएक्टिव डायटरी पोलीफिनॉल तनाव प्रेरित निराशा की स्थिति से बाहर निकलने में मददगार व इस रोग के इलाज में प्रभावी हो सकता है।शोध में इसका सकारात्मक आया। भोजन से जो पोषक तत्व हमारे शरीर को मिलते हैं वह रोगों की रोकथाम के लिए ज्यादा कारगर होते हैं। अवसाद से बचने के अलावा भी अंगूर खाने के कई फायदे हैं।
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अव्यवस्थित जीवनशैली के बीच माइग्रेन आम समस्या है। ऐसे में अंगूर का रस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा! कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है।
रक्तचाप नियंत्रित करें
यदि आपके घर में कोई हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त है तो उनके लिए अंगूर का सेवन रामबाण साबित होगा। अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर कट्रोल रहता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले हफ्ते में तीन से चार दिन अंगूर का सेवन करें, इससे उन्हें फायदा मिलेगा।
अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।  कई बीमारियों से राहत देने के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद रहता है।  दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है। हाल में हुए एक शोध से यह भी पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
 

Related Posts