YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

रामदास अठावले ने हेमंत सोरेन को दिया एनडीए में शामिल होने का न्योता -प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर ने कहा- मंगेरी लाल के हसीन सपने

रामदास अठावले ने हेमंत सोरेन को दिया एनडीए में शामिल होने का न्योता -प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर ने कहा- मंगेरी लाल के हसीन सपने

रांची। केंद्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानि एनडीए में शामिल होने का न्योता दिया है। साथ ही उनके प‍िता और झामुमो अध्‍यक्ष शिबू सोरेन को केंद्र सरकार में मंत्री बनाने का ऑफर भी दिया है। कहा है कि इससे झारखंड को केंद्र से आर्थिक मदद मिलेगी। इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। 
  रामदास अठावले रांची में स्टेट गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में शिबू सोरेन एनडीए के साथ रह चुके हैं। हालांकि मंत्री इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए कि हेमंत सोरेन अगर एनडीए में शामिल होते हैं तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? उन्होंने कहा कि जब एनडीए में वे शामिल होंगे, तब देखा जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नसीहत दे डाली कि वे दलित की बेटी से शादी करें। ऐसा करने से महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा। अठावले ने जाति आधारित जनगणना की वकालत की। उन्होंने दामोदर घाटी परियोजना (डीवीसी) का नाम डा भीमराब अंबेदकर के नाम पर करने की मांग की। कहा कि जब वे केंद्र सरकार में सिंचाई मंत्री थे तो उन्होंने इस परियोजना की नींव डाली थी, लिहाजा यह परियोजना उनके नाम करना चाहिए। रामदास अठावले के बयान पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि वे बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। उनके बयान से यह भी स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करती है, जो संघीय ढांचे के लिए नुकसानदेह है। रामदास अठावले केंद्रीय मंत्री हैं। उन्हें अपनी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। वे बचकाना बयान देने के आदी रहे हैं। उनकी बयानबाजी मुंगेरी लाल के हसीन सपने की याद दिलाती है।
 

Related Posts