YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 राज्यसभा की दो सीटों पर भाजपा की निर्विरोध जीत

 राज्यसभा की दो सीटों पर भाजपा की निर्विरोध जीत

अहमदाबाद | गुजरात में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों पर भाजपा ने निर्विरोध जीत ली है| कांग्रेस ने पहले ही राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान कर दिया था|  भाजपा सांसद अभय भारद्वाज और कांग्रेस सांसद अहमद पटेल के निधन से रिक्त हुई इन दो सीटों पर चुनाव आयोग ने 1 मार्च को उपचुनाव कराने का ऐलान किया था| भाजपा उम्मीदवार रामभाई मोकरिया और दिनेश प्रजापति ने आज सुबह नामांकन दाखिल कर दिया| लेकिन दोनों सीटों पर अलग अलग चुनाव होने से भाजपा उम्मीदवारों की जीत पक्की थी| इसलिए कांग्रेस ने उसके पास पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के कारण राज्यसभा चुनाव से पहले ही किनारा कर लिया था| कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारे जाने से भाजपा के रामभाई मोकरिया और दिनेश प्रजापति की निर्विरोध जीत हुई है|
 

Related Posts