YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

रोचक भाषणों और मनमोहक साड़ियों वाले लुक में प्रियंका ने मचाई धूम

रोचक भाषणों और मनमोहक साड़ियों वाले लुक में प्रियंका ने मचाई धूम

कांग्रेस महासचिव के रूप में हाल ही में सक्रिय राजनीति में पदार्पण करने वाली प्रियंका गांधी के भाषण और उनकी साड़ी का लुक लोगों को खूब भा रहा है। खादी कॉटन की साड़ियां हों या फिर हैंडलूम की साड़ियां, रंग चयन से लेकर डिजाइनों की विविधता, उन्हें अन्य समकालीन महिला राजनेताओं से बिल्कुल जुदा कर देता है। महिला राजनेताओं प्रियंका की समकालीन और पूर्ववर्ती कई और महिलाएं भी साड़ी पहनती रही हैं, लेकिन प्रियंका जैसा परफेक्शन किसी में नजर नहीं आता।    
प्रियंका इन दिनों अपने भाई राहुल और पार्टी के समर्थन में पूरे देश में चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका ज्यादातर साड़ियों में ही नजर आती हैं। राजनीति से इतर प्रियंका की साड़ी चुनाव काफी सादगी भरा और क्लासी है। प्रियंका साड़ी पहन बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री को टक्कर देती लगती हैं। साड़ी के डिजाइन से लेकर उसका रंग चयन तक प्रियंका की पसंद को खास और दूसरों से अलग बनाता है। 
प्रियंका की ज्यादातर साड़ियां हैंडलूम की हैं। प्रियंका का यह सिग्नेचर स्टाइल उन्हें लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। प्यारी सी मुस्कान और अपने धुआंधार भाषणों से तालियां बटोर रहीं प्रियंका सोशल मीडिया और फैशन के गलियारों में भी खूब चर्चा बटोर रही हैं। उल्लेखनीय है कि हैंडलूम की साड़ियां काफी महंगी होती हैं, क्योंकि ये बुनकरों द्वारा हाथ से तैयार की जाती हैं। एक साड़ी को बनाने में कई दिन और महीनों का समय लग जाता है। हैंडलूम के अलावा प्रियंका कई बार कांचीपुरम, नालगोंडा, बनारसी और संबलपुरी साड़ियों में भी नजर आती है। प्रियंका पिछले दिनों गंगा यात्रा के दौरान ब्लैक बॉर्डर वाली ग्रीन साड़ी में नजर आई थीं। प्रियंका का यह लुक इतना पसंद किया गया कि उनकी साड़ी वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब सर्च किया गया। 
उल्लेखनीय है कि प्रियंका से पहले साउथ की आयरन लेडी के नाम से मशहूर जे जयललिता की साड़ियों पर खूब चर्चा होती थी। फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाली जयललिता के पास 10 हजार से ज्यादा साड़ियों का कलेक्शन था। उसमें भी वह ज्यादातर हरे रंग की साड़ियां पहनना पसंद करती थीं। प्रियंका के ग्रीन साड़ी लुक ने कई लोगों को जयललिता की याद दिलाई। इनके विपरीत बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा सफेद रंग की तांत या कॉटन की साड़ियों में दिखाई देती हैं। इसके अलावा सपा नेता और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव का साड़ी कलेक्शन भी अक्सर चर्चा में रहता है। 

Related Posts