
नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 वें सत्र में खेलने का अवसर पाने से उभरते तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर बेहद उत्साहित हैं। अर्जुन महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। अर्जुन पहली बार आईपीएल नीलामी में शामिल हुए थे और उन्हें 20 लाख रुपये के आधारमूल्य पर ही मुम्बई इंडियंस ने खरीदा है। नीलामी से पहले ही अर्जुन को जगह मिलना तय माना जा रहा था। अर्जुन का सफर आसान नहीं रहा है।वह भारतीय टीम के लिए नेट्स में गेंदबाजी करते रहे हैं। वह गत वर्ष मुंबई इंडियंस के साथ यूएई भी गए थे। अर्जुन ने एक वीडियो के जरिए मुंबई इंडियंस की टीम का आभार व्यक्त किया है। मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में अर्जुन ने कहा, 'बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मैं इसके बाद कोच, टीम मालिकों और सपॉर्ट स्टाफ का मुझमें भरोसा करने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।' बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने साथ ही कहा, 'मैं मुंबई पल्टन की टीम का हिस्सा बनने से बेहद खुश हूं हूं और ब्लू गोल्ड जर्सी पहनने का इंतजार कर रहा हूं।'