YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

चमोली आपदा में पिता को खोने वाली चार बच्चियों को सोनू सूद ने लिया गोद, बोले यह परिवार अब हमारा 

चमोली आपदा में पिता को खोने वाली चार बच्चियों को सोनू सूद ने लिया गोद, बोले यह परिवार अब हमारा 

मुंबई । उत्तराखंड एक बार फिर आपदा से कराह रहा है। चमोली के रैणी गांव में आई आपदा ने चंद पलों के अंदर सैकड़ों लोगों की जीवन लीला खत्म कर दी। आए दिन यहां से सड़े-गले शव मिल रहे हैं, जिनकी पहचान तक नहीं हो पा रही। इस आपदा में कई घरों के इकलौते चिराग बुझा दिए, परिवार का कमाऊ सदस्य छीन लिया। दुख की इस घड़ी में सरकार-प्रशासन इनकी मदद के लिए हर जरूरी प्रयास कर रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस महामारी के दौर में सच्चे मददगार बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद भी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए हैं।
सोनू सूद ने चमोली में आई आपदा में एक पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने आपदा में पिता को खोने वाली 4 बच्चियों को गोद लेने का ऐलान किया है। सोनू सूद तपोवन आपदा से पीड़ित परिवार का सहारा बने हैं। उन्होंने टिहरी जिले की दोगी पट्टी पीड़ित परिवार की चार बेटियों को गोद लिया है। अभिनेता सोनू सूद ने चमोली आपदा में मारे गए आलम सिंह की चारों बेटियों की परवरिश की जिम्मेदारी ली। 
दरअसल, बच्चियों के पिता मृतक आलम सिंह विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना से जुड़ी ऋत्विक कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत थे। आपदा के समय आलम टनल के अंदर काम कर रहे थे और उसके बाद नहीं लौटे। आठ दिन बाद उनके परिवार को उनका शव मलबे के नीचे दबा मिला। आलम सिंह अपने घर में कमाई करने वाले इकलौते शख्स थे। ऐसे में आलम की पत्नी के कंधों पर अपनी और चार मासूम बच्चियों की जिम्मेदारी उठाने का बोझ आ गया है। यह बात जब सोनू सूद को पता चली तो उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने ट्वीट किया यह परिवार अब हमारा है। उल्लेखनीय है कि अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना महामारी की शुरुआत से ही गरीब परिवारों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अपने खर्चे पर कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था। लॉकडाउन के बाद भी वह लोगों की मदद कर रहे हैं। 
 

Related Posts