YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

आरसीबी से खेलेंगे मैक्सवेल  

आरसीबी से खेलेंगे मैक्सवेल  

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14 वें सत्र के लिए हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा है जबकि पिछले सत्र में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इससे पहले मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था। पिछले सत्र में मैक्सवेल  को पंजाब ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था पर उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा। वे 13 मैच में केवल 108 रन बना पाये और एक बार भी अर्धशतक तक नहीं लगा पाये। यहां तक कि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए लोकप्रिय यह खिलाड़ी एक छक्का तक नहीं लगा पाया। 
मैक्सवेल को खरीदने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच जमकर बोलियां लगी पर अंत में आरसीबी की बोली सबसे ज्यादा रहने से उसे यह ऑलराउंडर मिल गया। मैक्सवेल को उनके आधारमूल्य दो करोड़ से सात गुना से ज्यादा रकम मिली है। टी-20 में मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है। उन्होंने 331 छक्के और 529 चौके लगाये हैं। आईपीएल में अब तक उन्होंने 82 मैचों में कुल 1505 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 154.67 का है। इसमें 91 छक्के और 118 चौके शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू बिग बैश लीग (बीबीएल) के पिछले सीजन में मैक्सवेल ने 14 मैच में 379 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 143 रन रहा था। कप्तान विराट कोहली की आरसीबी में मैक्सवेल की भूमिका एक ऑलराउडंर की होगी। माना जा रहा है कि आरसीबी में मैक्सवेल मध्य क्रम की बल्लेबाजी को और अधिक बेहतर करेंगे। मैक्सवेल ने स्वयं भी कहा था कि वह आरसीबी की ओर से खेलना चाहते हैं। 
 

Related Posts