YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

गुजरात में 6 नगर निगम चुनाव : अमित शाह ने अहमदाबाद में किया मतदान

गुजरात में 6 नगर निगम चुनाव : अमित शाह ने अहमदाबाद में किया मतदान

अहमदाबाद | गुजरात के 6 नगर निगमों के चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है| अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, भावनगर, राजकोट और जामनगर समेत 6 नगर निगमों के 144 वार्ड की 575 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस समेत 2276 उम्मीदवार मैदान में हैं| केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के नारणपुरा वार्ड की संघवी हाईस्कूल में सपरिवार मतदान किया| गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 6 बजे राजकोट में मतदान करेंगे| कोरोना संक्रमित होने की वजह से मुख्यमंत्री को शाम 4 बजे एयर एम्ब्युलैंस के जरिए राजकोट ले जाया जाएगा| जहां वह पीपीई किट पहनकर मतदान करेंगे| मतदान के बाद मुख्यमंत्री को वापस अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल लाया जाएगा| विजय रूपाणी देश के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो पीपीई किट पहनकर मतदान करेंगे| रविवार सुबह 7 बजे शुरू हुए 6 नगर निगमों में सबसे अधिक वोटिंग 20 प्रतिशत भावनगर में हुई है| सुबह 11 बजे तक अहमदाबाद में 18 प्रतिशत, सूरत में 18, वडोदरा में 19, राजकोट में 17, जामनगर में 19 और भावनगर में 20 प्रतिशत मतदान होने की खबर है|
 

Related Posts