YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

बंगाल में हिंसा, भाजपा जंतर-मंतर पर देगी धरना

बंगाल में हिंसा, भाजपा जंतर-मंतर पर देगी धरना

 लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल में हुए उपद्रव के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के तेवर आक्रामक हो गए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कोलकाता में रोड शो के दौरान हुई हिंसा को राज्य की असफलता से जोड़ते हुए भाजपा चुनाव आयोग के पहुंच गई है। साथ ही, आज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करेगी। वहीं, ममता ने भी तीखे तेवर दिखाते हुए ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को तोडऩे को बंगाल की अस्मिता से जोड़ते हुए भाजपा पर हमला बोला है। हिंसा के बाद विद्यासागर कॉलेज पहुंचीं ममता ने प्रतिमा तोडऩे के खिलाफ तृणमूल रैली निकालने की घोषणा की है। ममता ने कहा कि क्या शाह सबसे ऊपर हैं? क्या भगवान हो गए हैं, जो उनके खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकता। प्रतिमा तोडऩे वाले बाहर से लाए गए भाजपा के गुंडे हैं।   

Related Posts