YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

गुजरात के परिणाम अब तक के सबसे अच्छे नतीजों में एक : अमित शाह

गुजरात के परिणाम अब तक के सबसे अच्छे नतीजों में एक : अमित शाह

अहमदाबाद | गुजरात के छह नगर निगमों के चुनाव में प्रचंड जीत पर जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज के नतीजे गुजरात में अब तक सबसे अच्छे परिणामों में से एक है| भाजपा ने 576 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसमें करीब 85 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज की है| जबकि कांग्रेस चुनाव में बुरी तरह से पराजित हुई है| उन्होंने कहा कि पूरे गुजरात में कांग्रेस को अब तक केवल 44 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा इकलौते भावनगर नगर निगम में 44 सीटें जीत चुकी है| छह नगर निगम चुनाव में मिली सफलता से साफ है कि पूरे गुजरात की जनता ने भाजपा का समर्थन किया है| इसके श्रेय गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटील और उनकी टीम को जाता है| अमित शाह ने कहा कि कोरोना का काल के बाद यह पहला चुनाव था और विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाने का प्रयास किया| लेकिन जिस प्रकार देशभर में पीएम मोदी के नेतृत्व में और गुजरात में विजय रूपाणी और नितिन पटेल के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई| कोरोना के खिलाफ सही समय पर की गई कार्यवाही पर गुजरात की जनता ने मुहर लगाई और स्पष्ट संदेश दिया है कि संकट की घड़ी में दायित्व निभाने का जज्बा भाजपा बहुत अच्छी तरह से निभाया है| शाह ने कहा कि देशभर में किसान आंदोलन, कोरोना समेत कई प्रकार की भ्रांतिया विपक्ष ने फैलाने का प्रयास किया| लेकिन हर भ्रांतियों को तोड़ते हुए भाजपा के पक्ष में अच्छे नतीजे आए हैं| लेह लद्दाख से लेकर हैदराबाद तक और गुजरात के बाद अब बंगाल में होनेवाले चुनाव में भी अच्छे नतीजे भाजपा प्राप्त करेगी| पीएम मोदी के नेतृत्व में गुजरात में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है और इसके लिए विजय रूपाणी, नितिन पटेल और सीआर पाटील समेत उनकी पूरी टीम को जीत के लिए हार्दिक बधाई| साथ ही गुजरात की जनता के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने फिर एक बार सिद्ध कर दिया कि गुजरात भाजपा का गढ़ है| उन्होंने कहा कि नगर निगमों के चुनाव में कई सीटों पर कांग्रेस जमानत तक नहीं बचा पाई| कई सीटों पर कांग्रेस तीसरे और चौथे नंबर पर पहुंच गई और केवल 44 सीटें प्राप्त की हैं| चुनाव में जनता ने कांग्रेस को परास्त कर उसके नेताओं को चिंतन करने का संदेश दिया है| अमित शाह ने कहा कि नगर पालिका, जिला और तहसील पंचायतों में भी नगर निगम की तर्ज पर जनता चट्टान की तरह भाजपा के साथ खड़ी रहेगी और मोदी का समर्थन कर फिर एक बार गुजरात भाजपा का गढ़ है, इसे दोहराएगी|
 

Related Posts