YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

(रंगसंसार)  रणबीर-आलिया की शादी की तैयारियां शुरु

(रंगसंसार)  रणबीर-आलिया की शादी की तैयारियां शुरु

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को आए दिन साथ में स्पॉट किया जाता है। इस बीच रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। ऐसे में एक बार फिर रणबीर-आलिया की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर को मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट करने के बाद से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियों पर चर्चा शुरू हो गई है। नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर को उस वक्त मनीष मल्होत्रा के यहां स्पॉट किया गया, जब दोनों उनके घर से बाहर निकल रही थीं। लेकिन, नीतू और रिद्धिमा ने घर के बाहर निकलकर फोटोग्राफर्स के लिए पोज जरूर दिए.
 

Related Posts