YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

स्टेडियम विवाद पर बोले नितिन पटेल- कांग्रेस पहले अपना इतिहास खंगाले

स्टेडियम विवाद पर बोले नितिन पटेल- कांग्रेस पहले अपना इतिहास खंगाले

अहमदाबाद | दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम मोटेरा का नाम बदलकर नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम किए जाने का कांग्रेस ने कड़ा करते हुए इसे सरदार पटेल का अपमान बताया है| कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि कांग्रेस को पता ही नहीं है कि सरदार पटेल स्टेडियम अहमदाबाद में है और वह नगर निगम की संपत्ति है| नरेन्द्र मोदी जब गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख थे उस वक्त उन्होंने विश्व के सबसे बड़ा स्टेडियम का सपना देखा था| पुराना मोटेरा स्टेडियम तोड़कर 700 करोड़ रुपए की लागत से दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराया| जिसमें अमित शाह का पूरा योगदान रहा| कांग्रेस पहले अध्ययन करे और उसके बाद ही आरोप लगाए| स्टेडियम से सरदार पटेल का नाम हटाकर नरेन्द्र मोदी नहीं दिया गया| स्टेडियम का नाम मोटेरा स्टेडियम था, जिसे अब नरेन्द्र मोदी क्रिकेट एसोसिएशन नाम दिया गया है और यह फैसला गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने किया है| नितिन पटेल ने कहा कि दो नेताओं ने देश को गौरव दिलाया है और दोनों का नाम यहां जोड़ा गया है| मोटेरा में सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा और इसी कॉम्प्लेक्स का हिस्सा होगा नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन भी आज ही किया है| उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश के महान नेताओं का नाम मिटाने का प्रयास किया है| देश के ज्यादातर स्थलों के नाम गांधी परिवार से जुड़े हैं, किसी अन्य नेताओं के साथ नहीं| कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भी भारत रत्न नहीं दिया| सरदार पटेल का नाम हमेशा बड़ा था और रहेगा| कांग्रेस आलोचना करती है, लेकिन कभी सरदार पटेल का नाम विश्व पटल रखने का प्रयास अपने शासन में नहीं किया| सरदार पटेल की विश्व की सबसे विराट प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर दुनिया को सरदार पटेल के जीवनी से परिचित कराने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है| जबकि कांग्रेस ने हमेशा सरदार पटेल का नाम मिटाने का प्रयास किया|
 

Related Posts