YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

अरविंद केजरीवाल को दिया गया सिक्योरिटी कवर अपरिवर्तित है -  केंद्रीय गृह मंत्रालय

अरविंद केजरीवाल को दिया गया सिक्योरिटी कवर अपरिवर्तित है -  केंद्रीय गृह मंत्रालय

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में कमी के आरोपों से इनकार किया है। दिल्ली सरकार ने  आरोप लगाया था कि "गुजरात निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रभावशाली प्रदर्शन के दो दिन बाद भाजपा नेतृत्व के इशारे पर केजरीवाल की सुरक्षा में कमी की गयी है।"
सूत्रों ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के कमांडो की संख्या छह से घटाकर दो कर दी गई है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर आप के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केजरीवाल की सुरक्षा कवर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ना ही कर्मियों की संख्या में कोई कमी की गई है।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद के ऊपर कई बार हमले हो चुके हैं। उनके घर में एक शख्स जिंदा कारतूस लेकर घुस गया था। सीएम के पास 6 पुलिस के कमांडो का घेरा था। जिसमें चार पुलिस कमांडो को वापस ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस के पीआरओ की तरफ से जानकारी दी गई है कि  केजरीवाल को पुलिस ने z+ सिक्योरिटी दी है। उनको दिया गया सिक्योरिटी कवर अपरिवर्तित है, उनको दिए गए सुरक्षाकर्मियों की संख्या में कोई कमी नहीं की गई है।
 

Related Posts