YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

माधुरी की तस्वीरें देख जब दु:खी हुए फैंस

माधुरी की तस्वीरें देख जब दु:खी हुए फैंस

यह कैसे संभव है कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल की कोई तस्वीर फैंस के सामने आए और उसे देख वो खुश होने की बजाय दु:खी हो जाएं। जी हॉं ऐसा हुआ है और वह भी आज नहीं वर्षों पहले, बल्कि वो साल 1999 का किस्सा है जबकि करोड़ों दिलों में राज करने वाली माधुरी दीक्षित ने श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली थी। इस शादी समारोह की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं फैन्स दु:खी हो गए। दरअसल उनकी सदाबहार ब्यूटी उनसे बहुत दूर जा रही थी। 90 के दशक में माधुरी के दीवानों की कमी न थी और न ही अब है, जबकि शादी के बाद सालों वो विदेश में भी रहीं। अब जरुर कहा जा सकता है कि माधुरी की शादी की तस्वीरें बहुत कम लोगों ने देखी होंगी, तो यहां जबकि माधुरी जन्मदिन मना रहीं थीं वहीं सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में माधुरी नई-नवेली दुल्हन की तरह नजर आईं। एक तस्वीर में तो वो महान हीरो दिलीप कुमार के साथ खड़ी नजर आई हैं। माधुरी ने शादी तब की जबकि फिल्मी दुनिया में उनका सिक्का चलता था। उनके नाम से ही फिल्में चल जाया करती थीं। बचपन का सपना डॉक्टर बनना जब पूरा नहीं हुआ तो माधुरी ने कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस के कार्डियोवैस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव से शादी कर ली। इसके बाद माधुरी पति के साथ कोलोराडो के डेनवर में रहने लगीं। तकरीबन 10 साल यहां रहने के बाद माधुरी ने एक बार फिर मुंबई का रुख किया। इसके साथ ही फिल्मी दुनिया में भी माधुरी ने फिल्म आजा नचले से वापसी की, लेकिन यह फिल्म कुछ ज्यादा नहीं चली। माधुरी को अब छोटे पर्दे पर डांस शोज में बतौर जज भी देखा जाता है, जिससे दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। 
 

Related Posts