YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली में 1 माह बाद कोरोना के 250 से ज्यादा केस 

दिल्ली में 1 माह बाद कोरोना के 250 से ज्यादा केस 

नई दिल्ली । दिल्ली में बीते तीन दिन से कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को संक्रमण के 256 नए केस मिले, जबकि एक की मौत हो गई। करीब एक माह बाद कोरोना के 250 से ज्यादा मरीज मिले हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1231 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 6,38,849 हो गई है। इनमें से 6,26,712 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को 193 लोग स्वस्थ हुए। अब तक 10,906 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल अस्पतालों में 400 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 574 रोगियों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 केंद्रों में महज एक मरीज भर्ती् है। कोरोना से कुल संक्रमण दर घटकर 5.21 फीसदी हो गई है। वहीं, मृत्युदर 1.71 प्रतिशत है। राजधानी में अब तक एक करोड़ 22 लाख 55 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटो में कुल 62768 जांच हुई। इनमें 41,775 आरटी-पीसीआर और 20993 एंटीजन प्रणाली से हुई। कंटेनमेंट जोन घटकर 550 हो गए हैं। विभाग के मुताबिक, बढ़ते मामलों को देखते हैं रेड जोन में सख्ती की जा रही है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों पर ख़ास निगरानी रखी जा रही है। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती की जा रही है।
 

Related Posts