YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

गुजरात की जनता भाजपा के विकास औऱ सुशासन के एजेंडे के साथ : नरेंद्र मोदी

गुजरात की जनता भाजपा के विकास औऱ सुशासन के एजेंडे के साथ : नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर ट्वीट कर कहा, कि गुजरात की नगर पालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनाव के नतीजों ने साफ संदेश दिया है कि राज्य की जनता भाजपा के विकास औऱ सुशासन के एजेंडे के साथ है। उन्होंने भाजपा के प्रति प्यार और समर्थन के लिए गुजरात की जनता को नमन किया।
ज्ञात रहे कि  गुजरात के निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। तमाम नगरपालिकाओं की कुल 8474 सीटों में से 2085 सीटें भाजपा की झोली में अब तक जा चुकी हैं। जबकि उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस कोसों दूर है। आम आदमी पार्टी ने 15 सीटें जीतकर फिर अपनी बढ़ती ताकत दिखाई है। कुल 81 नगरपालिकाओं में से 75 पर भाजपा बड़े बहुमत की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस 4 और आप को दो नगरपालिकाओं में बढ़त है। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। भाजपा सभी 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों में से 196 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 33 निकायों में आगे है। गुजरात के निकाय चुनावों की 8474 सीटों में से 8235 पर चुनाव हुए हैं, बाकी पर उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। हालांकि कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले हफ्ते छह नगर निगम चुनावों के मुकाबले थोड़ा बेहतर है।
 पिछले हफ्ते भाजपा ने अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर में नगर निगम चुनावों में 576 सीटों में से 483 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए सूरत की 27 सीटें झटक लीं। यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।
 

Related Posts