YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष, बोले- अंग्रेजी शब्दकोश में जुड़ा नया शब्द 'मोदीलाई'

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष, बोले- अंग्रेजी शब्दकोश में जुड़ा नया शब्द 'मोदीलाई'

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि अंग्रेजी के शब्दकोश में 'मोदीलाई'  नामक नया शब्द जुड़ गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘अंग्रेजी शब्दकोश में नया शब्द शामिल हुआ है। इससे जुड़ा स्नैपशॉट शेयर कर रहा हूं।' गांधी ने 'मोदीलाई' नामक जिस शब्द का उल्लेख किया उससे जुड़े स्नैपशॉट में इसके कई अर्थ भी बताए गए हैं। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में बताया गया कि इसका अर्थ 'लगातार और आदतन झूठ बोलना', 'बिना रुके झूठ बोलना' बताया गया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने एक वेबसाइट का लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'मोदीलाई' एक नया शब्द है, यह पूरे विश्व में मशहूर हो गया है। अब एक वेबसाइट भी आ गई है, जिसमें सबसे अच्छे 'मोदीलाई' की लिस्ट है।
ज्ञात हो, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को पटना में पार्टी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा और राजद की मीसा भारती के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह ने मीडिया को बताया कि गांधी दोपहर साढ़े तीन बजे विक्रम में भारती के लिए एक रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े चार बजे वह सिन्हा के लिए राजेन्द्र नगर में मोईनुल हक स्टेडियम से रोडशो शुरू करेंगे और यह नाला रोड के ‘टी' प्वाइंट पर समाप्त होगा। सिन्हा जहां पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से मैदान में हैं। राजद और कांग्रेस बिहार में विपक्षी महागठबंधन के तहत एक साथ मिल कर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी शहर में 11 मई को एक रोडशो का आयोजन किया था।
राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथ लिया और कहा कि मोदी, मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाया करते थे, लेकिन पांच साल बाद आज देश मोदी का मजाक उड़ा रहा है। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मोदी, मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाते रहते थे लेकिन अब पांच साल बाद, मोदी जी, मनमोहन जी का मजाक नहीं उड़ाते। आज देश मोदी जी का मजाक उड़ा रहा है।' कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था को ‘तबाह' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी अगर मनमोहन सिंह से सलाह लेते तो कभी नोटबंदी और जीएसटी नहीं लाते।

Related Posts