YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली के लोगों ने भाजपा को - अल्पसंख्यकों ने केजरीवाल को नकारा:  अनिल कुमार

दिल्ली के लोगों ने भाजपा को - अल्पसंख्यकों ने केजरीवाल को नकारा:  अनिल कुमार

नई दिल्ली । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम के उपचुनावों के परिणाम से शासन पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नही है, परंतु दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है और 5 वार्डों में कांग्रेस पार्टी 1 पर विजयी हुई। चौहान बांगर वार्ड से जुबेर अहमद विजयी हुए है जिन्हें 22000 मतों में 16500 मत पड़े। उन्होंने कहा कि निगम उपचुनावों को कांग्रेस को 22 प्रतिशत वोट पड़ा जबकि इन्हीं वार्डों पर 2020 में विधानसभा चुनाव में केवल 6 प्रतिशत वोट पड़ा था। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा का 10 प्रतिशत वोट और आम आदमी पार्टी का 5.5 प्रतिशत वोट प्रतिशत घटा है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के साथ चौहान बांगर के विजयी प्रत्याशी जुबेर अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वश्री जय किशन, अभिषेक दत्त, मुदित अग्रवाल और अली मेंहदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान और राजकुमार इंदौरिया उपस्थित थे। चौ0 अनिल कुमार ने कांग्रेस पर विश्वास जताने के लिए दिल्लीवासियों सहित मतदाताओं का आभार प्रकट किया। चौ0 अनिल ने कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी का भी आभार प्रकट किया।  
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ब्लाक आर्ब्जवरों, पदाधिकारियों और कंट्रोल रुम संचालकों का भी धन्यावाद किया जिन्होंने पांचों वार्डों में बूथ स्तर तक नजर रखी और कांग्रेस की विचार धारा, जनता की आवाज और भाजपा के भ्रष्टाचार और आम आदमी पाटी की दिल्ली सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुचाया। अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के मतदाता ने कांग्रेस में जो विश्वास स्थापित किया है, उससे साफ हो गया है दिल्लीवासी कांग्रेस को याद कर रहे है और 2002 की तरह कांग्रेस पार्टी 2022 का निगम चुनाव जीतकर लोगों की सेवा करेगी। अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली की प्रत्येक घटना का प्रभाव पूरे देश पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जन आन्दोलन के तहत लोगों की समस्याओं को जन-जन तक पहुॅचाया है और भाजपा द्वारा किसान आंदोलन की अनदेखी, बेरोजगारी, भाई-चारे को खत्म करने की साजिश, भाजपा की नकारात्मक सोच के कारण ही दिल्ली की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को लगातार तीन बार जिन मुद्दों और वायदों पर काम करने के लिए जिताया था, उन्होंने दिल्ली की जनता की बजाय पूंजीपतियों के लिए काम करके निगमों को कंगाल बना दिया। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल पिछले 7 वर्षों से सत्ता में है और निगम में भाजपा पिछले 14 वर्षों से सत्तासीन है। दोनो की जनविरोधी नीतियों, ठप्प पड़ी विकास योजनाओं, बेहाल सफाई व्यवस्था, राशन, पेन्शन, गंदा पानी और भ्रष्टाचार आदि दिल्लीवासी से त्रस्त है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो भाजपा की बी-टीम के रुप में काम करती है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करने वाले मुख्यमंत्री अरविन्द से मैं पूछना चाहता हूॅ कि पूर्व की भांति उपचुनावों में भी उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं से वायदे किए और अपने पूरे सरकारी तंत्र, दल बल का प्रयोग किया और 4 वार्डों में  जीत हासिल की। क्या अब लोगों द्वारा अपने मकान बनाने पर निगम अधिकारियों  के रिश्वत  मांगने पर कार्यवाही करेंगे, क्या वह जिम्मेदारी लेंगे कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलेगा? क्या अब निगम कर्मचारी हड़ताल पर नही जाऐंगे। क्या बदहाल सफाई व्यवस्था की आप पार्टी के नेता जिम्मेदारी लेंगे? चौहान बांगर वार्ड से कांग्रेस पार्टी के विजयी प्रत्याशी जुबेर अहमद ने उन विश्वास जताने के लिए कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद किया और उन्हें विजयी बनाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल सहित उनकी पूरी कैबिनेट, पदाधिकारी और नेतागणों ने गली-गली में जाकर प्रचार किया, रोड़ शो निकालें। उपचुनवा के दौरान जनता में केजरीवाल के खिलाफ नाराजगी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सीधी केजरीवाल से थी, उन्होंने खुद रोड़ शो किया और इस चुनाव को अस्तित्व की लड़ाई बनाया। उन्होंने कहा कि चौहान बांगर वार्ड में कांग्रेस की जीत से केजरीवाल की सीधी हार हुई है।
 

Related Posts