YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 अगले चुनाव नई ऊर्जा के साथ लड़ेंगे: आदेश गुप्ता

 अगले चुनाव नई ऊर्जा के साथ लड़ेंगे: आदेश गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि उप-चुनावों के परिणामों से स्पष्ट है कि यह ‘आप’ और कांग्रेस के बीच सांठ-गांठ का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस बार शालीमार बाग में कांग्रेस के वोट घटने और चौहान बांगर में कांग्रेस के वोट बढ़ने से साफ है कि दोनों दलों का भाजपा के खिलाफ मिलीभगत है। पिछले चुनावों में शालीमार बाग सीट पर कांग्रेस को 8000 वोट मिले थे जो इस बार घटकर 2000 रह गए और चौहान बांगर में कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ गया। ये दोनों दलों की सांठगांठ का ही नतीजा है। आदेश गुप्ता ने निगम उप-चुनाव के परिणामों पर आज यहां अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए कोई भी चुनाव, कोई भी हार अंतिम नहीं होती। भाजपा चुनाव जरुर हारी है, लेकिन हम हिम्मत नहीं हारे हैं। हम नए संकल्प के साथ जो कमियां इस बार रह गई हैं, उन्हें सुधारते हुए दिल्ली के 2022 के निगम चुनाव में नई ऊर्जा के साथ उतरेंगे। आदेश गुप्ता ने कहा कि उप-चुनावों और मुख्य चुनावों में बहुत अंतर होता है। राजनीतिक दल के तौर पर हार के कारणों पर विचार मंथन होगा। अपनी रणनीति में क्या बदलाव करना है, इस पर भी विचार होगा। चेहरे बदलने या ना बदलने का फैसला पार्टी अपनी रणनीति में तय करेगी और उसी के अनुरुप काम होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार के पूरी तरह खिलाफ है और निगम में हमारा काम बहुत अच्छा रहा है। केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी निगम के खिलाफ जो दुष्प्रचार कर रही है, उसका भी हम पूरी ताकत के साथ मुकाबला करेंगे। आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप-चुनावों में कड़ी मेहनत की है। दिल्ली की जनता का भाजपा पर विश्वास कायम है। उप-चुनावों के परिणाम के दम पर भाजपा को नकारने की बात कहना गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अपनी कमियों को दूर करने और ज्यादा बेहतर काम करने का पर्याप्त समय है।
 

Related Posts