YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

पीएम मोदी का ममता पर हमला, बंगाल में डेमोक्रेसी, गुंडाक्रेसी’ में तब्दील हो चुकी दीदी बंगाल में भाजपा की बढ़त से भयभीत

पीएम मोदी का ममता पर हमला, बंगाल में डेमोक्रेसी, गुंडाक्रेसी’ में तब्दील हो चुकी दीदी बंगाल में भाजपा की बढ़त से भयभीत

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होना हैं इसके बाद पीएम मोदी और ममता दीदी के बीच जुबानी जंग बहुत तीखी हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा के एक दिन बाद बुधवार को ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि बंगाल में ‘डेमोक्रेसी’(लोकतंत्र) ‘गुंडाक्रेसी’ में तब्दील हो चुकी है। मोदी ने आरोप लगाया कि बनर्जी ने राज्य में एक आपातकाल की स्थिति उत्पन्न कर दी है और उनकी सरकार सब कुछ नष्ट करने पर तुली हुई है। उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित ताकी और दक्षिण 24 परगना जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल लोगों का दृढ़ विश्वास और साहस इस अत्याचारी शासन को हटाएगा। मोदी ने कहा कि राज्य में लोगों का मूड देखकर बुआ-भतीजा सरकार के दिन गिने चुने बचे हैं और भाजपा राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से अधिकतर सीटें जीतेगी। प्रधानमंत्री का इशारा बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की ओर था जिन्हें तृणमूल कांग्रेस में नंबर दो माना जाता है और जो डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से फिर सांसद बनने की जुगत में हैं। उन्होंने कहा कि सभी की यह भावना है कि राज्य में चुनाव ‘इमर्जेंसी’ के बाद हो रहे हैं। आपने (बनर्जी) राज्य में एक आपातकाल की स्थिति बना दी है। आपकी लड़ाई भाजपा से नहीं बल्कि बंगाल के लोगों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि लोग यह निर्णय करने वाले हैं कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत है या नहीं। पश्चिम बंगाल में ‘डेमोक्रेसी’ (लोकतंत्र) ‘गुंडाक्रेसी’ में तब्दील हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने बनर्जी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें सम्मान दिया। लेकिन सत्ता की उनकी भूख ने राज्य में लोकतंत्र का गला घोंट दिया। दीदी को सत्ता में नहीं रहने देना चाहिए। मोदी ने कहा कि पूरे देश ने (टीवी पर) देखा कि किस तरह से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया। देश बंगाल में चुनाव परिणाम को उत्सुकता से देख रहा है। मोदी ने दावा किया कि कोलकाता में शाह के रोड शो पर तब हमला किया गया जब बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि तृणमूल कांग्रेस भाजपा से बदला लेगी। उन्होंने कहा कि दीदी (ममता) के गुंडे बंदूक और बम लिए विनाश पर उतारू हैं। उनकी सरकार राज्य में सब कुछ नष्ट करने पर तुली हुई है। लोगों का दृढ़ विश्वास और साहस इस अत्याचारी शासन को हटाएगा।
उन्होंने कहा कि दीदी बंगाल में भाजपा की बढ़त से भयभीत हैं। 2019 में दीदी का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वह जिस तरह की हिंसा कर रही है उससे भाजपा को राज्य में 42 में से अधिकतर सीटें जीतने में मदद मिलेगी और पार्टी 300 सीटों का आंकड़ा पार करने में मिलेगी। मोदी ने दावा करते हुए कहा कि बंगाल के लोगों ने बनर्जी के निरंकुश शासन को समाप्त करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के आने पर घुसपैठियों की पहचान की जाएगी और शरणार्थियों को संरक्षण दिया जाएगा और नागरिक बनाया जाएगा। मोदी ने बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि आपने चिटफंड घोटाले में जनता का पैसा लूटा और जब उन्होंने आपसे स्पष्टीकरण मांगा तो उन्हें बुरा भला कहा।
उन्होंने बनर्जी पर राज्य की ‘भद्र लोक’ की संस्कृति नष्ट करने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि बंगाल संत रामकृष्ण, स्वामी विवेकानंद और नेताजी जैसे महापुरुषों की धरती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को रैलियां नहीं करने दी जा रही और उसके उम्मीदवारों पर हमले हो हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को देश के प्रधानमंत्री में विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक या हवाई हमलों में विश्वास करने में परेशानी है। उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर अधिक विश्वास है। क्या यह लोकतंत्र है?

Related Posts