YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया : कुलदीप

मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया : कुलदीप

चायनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने मीडिया पर उनके बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगया है। कुलदीप पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर की गई अपनी टिप्पणी पर सफाई दे रहे थे। कुलदीप ने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है। यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मीडिया द्वारा बनाया गया एक और विवाद। मीडिया को बिना किसी कारण के अफवाह फैलाने में मजा आता है। कुछ लोगों द्वारा बनाए गए विवाद पर मैं अपना रुख स्पष्ट करना चाहता हूं। यह खबर पूरी तरह गलत है। मैंने किसी के बारे में गलत बात नहीं की है। माही भाई के लिए मन में काफी सम्मान है।' इससे पहले कुलदीप ने आईपीएल में हार के बाद कहा था कि कई बार धोनी से भी गलती होती है पर आप उन्हें ऐसा नहीं कह सकते क्योंकि वह भी आंखिर इंसान ही है। कुलदीप ने यह भी कहा कि धोनी ओवर्स के बीच में जब जरूरी समझते हैं तभी अपनी राय रखते हैं।

Related Posts