YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल ईस्ट

 राजद में शामिल हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह के 'हनुमान' यानि श्रवण कुमार -आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने हाथों दिलवाई राजद की सदस्यता 

 राजद में शामिल हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह के 'हनुमान' यानि श्रवण कुमार -आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने हाथों दिलवाई राजद की सदस्यता 

पटना। मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दाएं हाथ कहे जाने वाले श्रवण कुमार उर्फ बंटू सिंह राजद में शामिल हो गए हैं। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बंटू सिंह को अपने हाथों राजद की सदस्यता दिलवाई है। साथ ही उन्हे प्रदेश प्रवक्ता भी नियुक्त कर दिया है। इसके बाद लोगों द्वारा कहा जाने लगा है कि अब बंटू सिंह विरोधियों का मुंह बंद करवायेंगे। विरोधी दल को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। गौरतलब है कि जब अनंत सिंह अपराधिक मामलों में जेल में बंद थे तो उस समय ही बंटू सिंह का चेहरा मीडिया में आया था। बंटू सिंह अपने बेबाक बोली को लेकर जाने जाते हैं। 
  बंटू सिंह लगातार अनंत सिंह पर हमला बोलने वाले विरोधी दल के नेता पर नए- नए उपनाम देकर हमला बोलते रहते हैं। राजनीतिक ग्लियारें में बंटू सिंह को अनंत सिंह का 'हनुमान' भी कहा जाता है। बंटू सिंह अनंत सिंह के साथ उनके साये की तरह रहते हैं। चाहे विधानसभा जाने का मामला हो या विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार करने का या जेल से जब अनंत सिंह पेशी के लिये कोर्ट आते हो अमूमन सभी वक़्त बंटू सिंह अनंत सिंह के साथ नजर आते हैं। जब पटना पुलिस ने अनंत सिंह को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार भी किया था, तब भी बंटू सिंह अनंत सिंह के साथ ही नजर आए थे। 
 

Related Posts