YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 हरियाणा के पूर्व सीएम का ट्रैक्टर महिला विधायकों के खींचेने पर मचा बवाल

 हरियाणा के पूर्व सीएम का ट्रैक्टर महिला विधायकों के खींचेने पर मचा बवाल

नई दिल्ली । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ट्रैक्टर बैठाकर महिला विधायकों द्वारा उसे खींचने का मामला तूल पकड़ रहा है। भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया है। भाजपा ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है। दिल्ली भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने इसके विरोध में प्रदर्शन किया और हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।दरअसल, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ आठ मार्च को हरियाणा में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान हुड्डा चालक सीट पर बैठे हुए थे और कांग्रेस के विधायक उसे रस्सी से खींच रहे थे। महिला विधायक भी इसमें शामिल थीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनहोहर लाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसकी निंदा की है।वहीं, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष योगिता सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अपमान पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुपी साधे हुए हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हुड्डा ने महिला विधायकों के प्रति असंवेदनशीलता दिखाई है। महिला दिवस के दिन पूरा विश्व महिलाओं के सम्मान की बात कर र हा था लेकिन हुड्डा ने महिला विधायकों के साथ अपमान किया। उनके साथ बंधुआ मजदूरों जैसा बुरा व्यवहार किया गया। योगिता सिंह ने कहा कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। कांग्रेस के कई नेताओं के महिलाओं को अपमानित करने वाले वीडियो सामने आ चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष महिला हैं, लेकिन उस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं है। प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस मुख्यालय की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने ले गई जहां से कुछ देर बाद रिहा कर दिया गया। 
 

Related Posts