
नई दिल्ली । केन्द्रीय खेल मंत्री मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने खेलों इंडिया योजना के तहत पैरा खिलाड़ियों के लिए 13.73 करोड़ रूपये की राशि जारी की है। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा भारतीय संविधान के तहत खेलों के सहायता का काम राज्यों का है इसके बाद भी केन्द्र सरकर वर्ष 2016-17 से योजनाओं के आधार पर खेलों के लिए कोष मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खेलों में राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश की जगह योजनाओं के आधार पर कोष आवंटित करती रही है। खेलो इंडिया योजना के तहत ही ‘दिव्यांग व्यक्तियों के बीच खेल को बढ़ावा देना' के लिए अब तक 13.73 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 25 अगस्त से छह सितंबर के बीच होने वाले टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए लिए 20 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालीफिकेशन हासिल किए हैं। इसमें से कई खिलाड़ियों को केन्द्र सरकार की ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' का लाभ भी मिला है।