YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 अब तक 50 लाख से अधिक पर्यटक कर चुके हैं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार

 अब तक 50 लाख से अधिक पर्यटक कर चुके हैं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार

अहमदाबाद | दुनिया की सबसे विशाल प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अब तक 50 लाख से ज्यादा पर्यटक दीदार कर चुके हैं| वहीं एशियाटिक शेरों का बसेरा सासण गिर जंगल में 8 लाख से ज्यादा पर्यटक दर्ज हुए हैं| नर्मदा जिले के केवडिया में सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया है| पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब वर्ष 2010 में सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने का ऐलान किया था| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का 31 अक्टूबर 2018 को लोकार्पण किया था| स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर्यटन केन्द्र बनाने के लिए उसके आसपास फ्लावर वैली, बटरफ्लाई गार्डन, क्रेक्टस गार्डन, सफारी पार्क, पक्षीघर, रिवर राफ्टिंग, चिल्ड्रन पार्क इत्यादि बनाए गए हैं| स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट अब एक म्यूजियम बनाया जा रहा है| जिसमें भारत के 562 रजवाडों का इतिहास बताया जाएगा| अक्टूबर 2018 से अब तक 50 लाख से अधिक पर्यटक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार कर चुके हैं| दूसरी ओर सौराष्ट्र का सासण गिर एशियाटिक शेरों का बसेरा है, जहां एक साल में 7.74 लाख से अधिक पर्यटक आए और इनसे रु. 11 करोड़ रुपए की सरकार को आय हुई| सासण गिर में 206 शेर, 306 शेरनी और 29 शावकों समेत कुल 544 शेर बसते हैं| 
 

Related Posts