YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 यमुना एक्सप्रेस-वे पर 1 अप्रैल से शुरू होगी फास्टैग की सुविधा

 यमुना एक्सप्रेस-वे पर 1 अप्रैल से शुरू होगी फास्टैग की सुविधा

नई दिल्ली । यमुना एक्सप्रेसवे पर 1 अप्रैल से फास्टैग के जरिए टोल अदा करना होगा। अभी तक यहां पर केवल नगद भुगतान करके ही टोल लिया जाता है। फास्टैग सुविधा शुरू करने के लिए सोमवार को यमुना प्राधिकरण, बैंक और जेपी इंफ्राटेक के बीच करार हुआ। पहले चरण में तीनों टोल पर दो-दो लेन फास्टैग के लिए आरक्षित की जाएंगी। यमुना एक्सप्रेसवे पर अभी तक फास्टैग की सुविधा नहीं थी। यहां पर यात्री नगद भुगतान करके टोल पार करते थे। अब इस एक्सप्रेसवे पर फास्टैग लगाने की तैयारी पूरी हो गई है। सोमवार को यमुना प्राधिकरण के कार्यालय में आईडीबीआई बैंक, जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड और प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट केके सिंह ने करार पर दस्तखत किए। यह करार फास्टैग सुविधा शुरू करने के लिए किया गया है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर 1 अप्रैल से फास्टैग सुविधा शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल (जेवर, मथुरा, आगरा) पर 2-2 लेन फास्टैग के लिए आरक्षित की जाएंगी। जब लोग यहां पर फास्टैग से भुगतान करने के लिए अभ्यस्त हो जाएंगे तो फिर यहां पर कैश लेन को बंद कर दिया जाएगा। फास्टैग की सुविधा शुरू होने से टोल पर लगने वाली लाइन से निजात मिलने की उम्मीद है। टोल पर लाइन लगने की सबसे अधिक दिक्कत वीकेंड पर आती है। आने जाने वाले लोगों की संख्या में अचानक इजाफा हो जाता है और टोल पर वाहनों की लाइन लग जाती है। अब इस समस्या का भी समाधान मिल जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग लगाने के लिए करार हो चुका है। पहली अप्रैल से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। 
 

Related Posts