YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

  जीत के साथ ही भारत ने इंग्लैंड  के साथ 20 - 20 श्रृंखला में बराबरी की

  जीत के साथ ही भारत ने इंग्लैंड  के साथ 20 - 20 श्रृंखला में बराबरी की

अहमदाबाद । इंग्लैंड के साथ 20 - 20 श्रृंखला के चौथे मैच में इंग्लैंड को 8 रन से पराजित कर भारत ने श्रृंखला में बराबरी कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी।
186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड ने संभलकर शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर आज कुछ ज्यादा नहीं कर सके। एकमात्र छक्का मारने के बाद 6 गेंदों में 9 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर लोकेश राहुल द्वारा लपक लिए गए। पहला विकेट डेविड मलान का गिरा। उन्होंने एक छक्का मारा, 17 गेंद खेली और 14 रन बनाए। उन्हें राहुल चहर ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद जेसन रॉय रन गति तेज करने के प्रयास में हार्दिक पांड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव को कैच दे बैठे।  उन्होंने 27 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की सहायता से 40 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 19 गेंदों में तेजी से 25 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का और दो चौके लगाए। उन्हें राहुल चहर की गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने कैच कर लिया। भारत के लिए खतरनाक हो रहे बेन स्टोक्स को शार्दुल ठाकुर ने सूर्य कुमार के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ी राहत प्रदान की। बेन स्टोक्स ने 23 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की सहायता से तेजी से 46 रन बनाए। निचले क्रम के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। भारत ने यह मैच 15 रन से जीत लिया।
इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 185 रन बनाए। 
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए भारत को आमंत्रित किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही रोहित शर्मा चौथे ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर उन्हीं के द्वारा लपक लिए गए। उन्होंने 12 गेंद में 1 चौके और एक छक्के की सहायता से 12 रन बनाए। लोकेश राहुल एक बार फिर असफल रहे और 17 गेंदों में दो चौके की सहायता से 14 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर जोफ्रा आर्चर को कैच थमा बैठे। कप्तान विराट कोहली 5 गेंदों में 1 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर जोस बटलर द्वारा स्टंप कर दिए गए। उसके बाद ऋषभ पंत और सूर्य कुमार यादव ने मिलकर पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने 40 रन जोड़े। सूर्यकुमार यादव 31 गेंदों में 57 रन बनाकर सैम करन की गेंद पर डेविड मलान को कैच थमा बैठे। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए। ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में चार चौके की सहायता से 30 रन का योगदान दिया उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर दिया। निचले क्रम में श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की सहायता से 37 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर की एक गेंद को उठाकर मारने के चक्कर में वह डेविड मलान द्वारा कैच कर लिए गये। हार्दिक पंड्या ने 11 और शार्दुल ठाकुर ने 5 रन का योगदान दिया। वाशिंगटन सुंदर 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने चार विकेट लिए आदिल रशीद मार्क वुड बेन स्टोक्स और सेम सैम करन को 1 - 1 विकेट मिला।
 

Related Posts