YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

जीएनसीटीडी  संशोधन बिल 2021 पर ममता बनर्जी ने केजरीवाल का समर्थन किया 

जीएनसीटीडी  संशोधन बिल 2021 पर ममता बनर्जी ने केजरीवाल का समर्थन किया 

नई दिल्ली  । जीएनसीटीडी संशोधन बिल 2021 पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर कहा कि दिल्ली सरकार की शक्तियां कम करने के प्रयासों के खिलाफ उनके संघर्ष का समर्थन किया है। ममता बनर्जी ने कहा, आपका संघर्ष, मेरा संघर्ष है, मैं और मेरी पार्टी पूरी तरह से आपके साथ हैं। केंद्र सरकार का कदम मुख्यमंत्री के स्तर को घटाने वाला, संविधान और लोकतंत्र विरोधी है।लोकसभा में पेश किया गया जीएनसीटीडी  संशोधन बिल 2021 भारतीय लोकतंत्र के संघीय ढांचे पर सर्जिकल स्ट्राइक है। केंद्र सरकार का यह कदम लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाला है।
ममता ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आम आदमी पार्टी के हाथों 2014 और 2019 में हुई अपमानजनक हार को पचा नहीं पाए हैं। ये लोग परोक्ष रूप से दिल्ली में सरकार चलाना चाहते हैं और यही जीएनसीटीडी कानून में प्रस्तावित संशोधन का असली मकसद है। ममता ने कहा कि जो बीजेपी कर रही है वह कोई नई चीज नहीं है राज्य दर राज्य हर नॉन बीजेपी राज्य में यह किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में राज्यपाल बीजेपी के पदाधिकारियों की तरह काम कर रहे हैं ना कि एक तटस्थ संवैधानिक संरक्षक की तरह। टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि समय आ गया है कि बीजेपी के लोकतंत्र और लोकतंत्र पर इस तरह के हमलों के खिलाफ एकजुट हुआ जाए और लड़ा जाए खासतौर से एक राज्य सरकार को महज म्युनिसिपालिटी में तब्दील करने की कार्यवाही के खिलाफ।  
 

Related Posts