YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

इस बार 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी भाजपा : ममता

इस बार 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी भाजपा : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर तनातनी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। उन्होंने दावा किया भाजपा इस लोकसभा चुनाव में 100 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएगी। ममता बनर्जी ने चुनाव के नतीजों का पूर्वानुमान लगाते हुए भाजपा को गुंडों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा भाजपा पैसों के दम पर जनता के वोट खरीदना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता 300 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। 
उन्होंने बताया किस राज्य में भाजपा को कितनी सीटें मिलने का अनुमान है। ममता बनर्जी के हिसाब से भाजपा को आंध्र प्रदेश में शून्य, तमिलनाडु में शून्य, महाराष्ट्र में 20 सीटें मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा इन चुनाव में भाजपा को करीब 200 सीटों का नुकसान होने वाला है। उल्लेखनीय है कि कोलकाता में अमित शाह की रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने प्रचार की सीमा को 20 घंटे पहले ही खत्म कर दिया। टीएमसी बनाम भाजपा की इस जंग में ममता बनर्जी के समर्थन में कई दल नजर आए। चुनाव आयोग के कदम पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा बंगाल में पीएम मोदी की दो रैलियां हैं, प्रचार पर सुबह से क्यों नहीं बैन लगाया गया। चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है।
मायावती ने कहा चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में प्रचार पर गुरुवार रात 10 बजे से प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि प्रधानमंत्री की दिन के समय दो रैलियां हैं। अगर उन्हें प्रतिबंध लगाना ही था, तो आज सुबह से ही क्यों नहीं लगाया। यह पक्षपातपूर्ण है, और चुनाव आयोग दबाव में काम कर रहा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा लोकतंत्र के इतिहास में आज काला दिन है। पश्चिम बंगाल पर चुनाव आयोग के आदेश में अनुच्छेद 14 और 21 के अंतर्गत जरूरी प्रक्रिया का अनुपालन नहीं हुआ है तथा आयोग ने सबको समान अवसर देने के संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन भी नहीं किया। यह संविधान के साथ किया अक्षम्य विश्वासघात है। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि यह आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार दिया है जो अभूतपूर्व असंवैधानिक और अनैतिक है। 

Related Posts