YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट

बेबी बंप पर फिर कुछ कहेंगी प्रियंका की मॉं

बेबी बंप पर फिर कुछ कहेंगी प्रियंका की मॉं

इस समय कान्स फिल्म फेस्टिवल के चर्चे आम हो रहे हैं, ऐसे में कुछ लोगों ने एक तस्वीर को बार-बार वायरल कर कहा है कि प्रियंका चोपड़ा रेड कारपेट पर चलते हुए बेबी बंप को छुपा नहीं पाईं। दरअसल कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्लैमरस लुक में प्रियंका ने एंट्री की थी। प्रियंका रेड कारपेट पर शिमरी ब्लैक और मैरून कलर के थाई हाई-स्लिट गाउन में खूबसूरत नजर आईं। इसमें शक नहीं कि मेट गाला की ही तरह यहां पर भी प्रियंका अपनी अदाओं के जलवे बिखेरने में सफल रहीं। बहरहाल इस समय प्रियंका के लुक या पहनावे को लेकर बहस नहीं हो रही है, बल्कि चर्चा इस बात को लेकर है कि प्रियंका प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, प्रियंका ने जो गाउन पहना था उसमें उनका बैली फैट साफ नजर आ गया। कुछ तस्वीरें जो सामने आईं उनमें प्रियंका चोपड़ा का पेट अलग नजर आया। इसे लेकर अब फिर से प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। अब फैंस के बीच चर्चा यही है कि क्या प्रियंका सच में प्रेग्नेंट हैं, या फिर किसी और वजह से पेट यूं नजर आ गया है। दरअसल पिछले दिनों बेबी बंप की बात हुई थी तो प्रियंका चोपड़ा की मॉं ने इन्हें झूठी अफवाह करार देते हुए कहा था कि बेटी के प्रेग्नेंट होने की बात क्या उनसे छुप सकती है, जब ऐसा कुछ होगा तो दुनिया को पता चल जाएगा। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए कयासों का दौर जारी है। 
 

Related Posts