YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

 दिल्ली वालों को मौसम की मार 38 डिग्री पहुंचेगा पारा

 दिल्ली वालों को मौसम की मार 38 डिग्री पहुंचेगा पारा

नई दिल्ली । दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पहले से गर्म रहा मार्ट का महीना दिल्ली वालों के लिए पराशानियों को सबब बन सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले वीकेंड पर दिल्ली का तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। बताया गया है कि इस बार दिल्ली वालों के लिए यह होली सबसे गर्म होली में से एक होगी। भारत के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में  वीकेंड पर तापमान बढ़ने के बाद सोमवार को पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि तापमान के बढ़ने की उम्मीद इसलिए है क्योंकि राजधानी में हाल के दिनों में आसमान साफ ​​रहा है, जिसकी वजह से धूप सीधे जमीन की सतह पर पड़ती है। यही कारण है कि दिल्ली का तापमान आने वाले दिनों में बढ़ सकता है। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा, "29 मार्च तक पारा बढ़ जाएगा। यह शहर की अब तक की सबसे गर्म होली में से एक होगी, लेकिन तुलना करना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि त्योहार अलग-अलग तारीखों में आते हैं।” हालांकि, 30 मार्च से तापमान में गिरावट के साथ ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 30 मार्च और 31 मार्च को तेज हवाओं के चलने अनुमान है; इससे तापमान को फिर से नीचे लाने में मदद मिलेगी। मंगलवार से अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सफदरजंग मौसम स्टेशनमें केसाल के  इस समय के लिए अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

Related Posts