YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

मुंबई में कोरोना के रिकॉर्ड 6 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए 

मुंबई में कोरोना के रिकॉर्ड 6 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए 

मुंबई । मुंबई में शनिवार को  24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 6 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। महाराष्ट्र में शनिवार को 6123 कोरोना के केस रिपोर्ट किए गए। 
जबकि 12 मौतें इस 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड की गईं। महाराष्ट्र की राजधानी में एक्टिव मामलों की तादाद भी 41,609 तक पहुंच गई है। अस्पतालों में बेड की कमी भी दिखने लगी है। मुंबई में कोरोना की महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या अब 11,641 तक पहुंच गई है। मुंबई में शुक्रवार को 5513 केस मिले थे और 9 मौतें हुई थीं।
 

Related Posts