YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

14 वें आईपीएल सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने टीम की नई जर्सी लॉन्च की  -ट्वीट किया- एक टीम, एक परिवार और एक जर्सी

14 वें आईपीएल सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने टीम की नई जर्सी लॉन्च की  -ट्वीट किया- एक टीम, एक परिवार और एक जर्सी

नई दिल्ली । आईपीएल के 14वें सीजन के सभी टीमें पूरे जोश के साथ तैयारी में लगी हैं। मुंबई इंडियंस ने टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को इसकी जानकारी दी। साथ ही लिखा कि हम आईपीएल 2021 में अपने नए रंग के साथ गर्व से उतरेंगे। पलटन तैयार। जर्सी मुंबई टीम की पहचान से जुड़े नीले और गोल्डन रंग की है। आईपीएल के पहले दो सीजन में हल्के नीले रंग की जर्सी पहनने के बाद से ही मुंबई टीम 2010 से गहरे रंग की जर्सी पहन रही है। उस साल जर्सी के रंग में बदलाव करने का टीम को फायदा मिला और वो पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचीं। टीम खिताब तो नहीं जीत पाई। लेकिन तब से लीग में उसका दबदबा बना हुआ है। पुरानी जर्सी की तरह ही नई में भी कंधे पर गोल्डन रंग दिया गया है। जर्सी में एक बदलाव नजर आ रहा है। पुरानी की बजाए इसमें बॉर्डर और कॉलर नारंगी रंग का दिया गया है।
डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इस साल भी इतिहास रचने की कोशिश करेगी। उसके पास लगातार तीन बार आईपीएल जीतने का मौका है। अगर वो ऐसा करने में सफल होती तो लगातार तीन बार आईपीएल जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। मुंबई ने 2019 और 2020 लगातार दो साल आईपीएल जीता था। पिछले साल रोहित की अगुआई वाली मुंबई चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आईपीएल का टाइटल बचाने वाली दूसरी टीम बनी। पिछले सीजन के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता था। इस सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस का सामना 9 अप्रैल को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मुंबई इस साल भी खिताब की प्रबल दावेदार है। टीम के अहम खिलाड़ी रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और क्रुणाल पंड्या फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में इन खिलाड़ियों ने अच्छी बल्लेबाजी की है।
 

Related Posts