YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 40 हजार से भी ज्यादा संक्रमित मिले 

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 40 हजार से भी ज्यादा संक्रमित मिले 

मुंबई । कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 40 हजार से भी ज्यादा संक्रमित मिले हैं जो महाराष्ट्र कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 40,414 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 2,71,3875 हो गया। शनिवार को राज्य में 35,726 नए मरीज मिले थे। वहीं 108 और मरीजों की मौत होने से यहां मृतक संख्या बढ़कर 54,181 हो गई। पिछले 24 घंटे में 17,874 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 2,33,2453 लोग इस वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। देश के कुल मामलों का 60 फीसदी के करीब अकेले महाराष्ट्र में रिपोर्ट हो रहे हैं। राज्य में रविवार से नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है, ताकि कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सके।
अगर केवल मुंबई की बात करें तो शहर में कोरोना वायरस बेकाबू होता नजर आ रहा है। रविवार को यहां 6923 नए मरीज सामने आए। एक दिन पहले शनिवार को भी मुंबई में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। राजधानी में शनिवार को 6123 कोरोना के केस रिपोर्ट किए गए थे। जबकि 12 मौतें 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड की गईं। रविवार को 8 मौतें दर्ज की गईं। मुंबई में इस दौरान स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या करीब 50 फीसदी यानी 3380 रही। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में कोरोना के कुल एक्टिव केस 45,140 तक पहुंच गए हैं। जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 11,649 पहुंच गया है।

Related Posts