YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

लोकसभा चुनाव की 29 सीटों पर कमलनाथ रहे स्टार प्रचारक

 लोकसभा चुनाव की 29 सीटों पर कमलनाथ रहे स्टार प्रचारक

 लोकसभा की सभी 29 सीटों के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अंतिम चरण के मतदान तक प्रचार कार्य किया।  उन्होंने लोकसभा चुनाव के सभी चरणों में बड़े सुनियोजित रूप से लोकसभा चुनाव का प्रचार किया।  कमलनाथ ने हर मोर्चे पर सक्रिय होकर अपनी ऊर्जा का परिचय दिया है।  युवा नेता जो चुनाव प्रचार नहीं कर पाये उससे कहीं अधिक चुनाव प्रचार और सरकारी काम-काज में समन्वय बनाते हुए कमलनाथ ने जो कार्य पिछले 4 महीनों में किया है,  वह अब चर्चाओं में आने लगा है।  स्टार प्रचारक के रूप में राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश मैं 20 से अधिक चुनावी सभाओं और रैलियों के आयोजन में भाग लिया प्रियंका गांधी का मालवा दौरा सफल बताया जा रहा है।  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने अपने क्षेत्रों में 20 से अधिक चुनावी सभाओं में भाग लेकर लोकसभा के उम्मीदवारों का प्रचार किया।  इस चुनाव प्रचार में ज्योतिराजे सिंधिया की पत्नी ने भी चुनाव प्रचार में भाग लेकर अपने लिए राजनीति मैं प्रवेश करने का नया द्वार खोल लिया है।  
- सिंधिया का विदेश जाना चर्चाओं में
ज्योति राजे सिंधिया अपने चुनाव के साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग का चुनाव प्रचार करने के बाद विदेश रवाना हो गए। उनकी विदेश रवाना होने से भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया। 

Related Posts