YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

नहाते समय गाना गाने से 10 से 20 कैलरी होती है खर्च -जीवन जीने की शैली से जुडा है मोटापा

नहाते समय गाना गाने से 10 से 20 कैलरी होती है खर्च  -जीवन जीने की शैली से जुडा है मोटापा

क्या आप जानते हैं कि जो काम हम रोजमर्रा में करते रहते हैं उसे भी अगर सही ढंग से कर लिया जाए तो उससे भी काफी कैलरी कम हो सकती है। चाहे बेशक आप सिंगर न हो, लेकिन बहुत से लोगों को नहाते समय गाना गाने की आदत होती है। क्या आप जानते हैं कि नहाते समय गाना गाने से 10 से 20 कैलरी खर्च होती है। कैलरी कितनी खर्च होगी यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने ऊंचे स्वर और कितनी ऊंची आवाज में गाना गा रहे हैं। यूं तो हर कोई जानता है कि हंसने का सीधा असर हमारे स्वाथ्य पर होता हे। अगर आप 10 मिनट खुलकर हंसते हैं तो आपके शरीर की 20 से 40 कैलरी खर्च होती है। तो सिर्फ मुस्कुराइए नहीं, जब मौका मिले खुलकर हंसिए और दूसरों को भी हंसाइए। क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो कि ब्रश करने में काफी जल्दबाजी करते हैं। वैसे कहा जाता है कि औसतन 3 मिनट ब्रश करना जरूरी होता है। ऐसा करने से करीब 10 कैलरी खर्च होती है। तो अब से ब्रश करने में कोई जल्दबाजी न करें। शॉपिंग करना तो हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में शॉपिंग करते समय ट्रॉली अपने साथ जरूर रखें। शॉपिंग करने के दौरान आधे घंटे ट्रॉली खींचने से 100 कैलरी तक बर्न की जा सकती है। अगर आपकी ट्रॉली में वजन ज्यादा हो तो ज्यादा कैलरी खर्च होती है। इसमें कोई शक नहीं कि मोटापा लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। जब आपका खानपान का तरीका सही नहीं होता और आप दिनभर एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं या फिर इनऐक्टिव जीवनशैली अपनाते हैं तो जाहिर सी बात है कैलरी बर्न न होने की वजह से मोटापा आपको घेर लेता है। 

Related Posts