YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

भारत नेस्ले का तेजी से बढ़ता प्रमुख बाजार: नारायणन

भारत नेस्ले का तेजी से बढ़ता प्रमुख बाजार: नारायणन

स्विट्जरलैंड की खाद्य प्रसंस्करण कंपनी नेस्ले ने कहा है कि भारत उसका सबसे तेजी से बढ़ रहा बाजार है और 2018 में रुपए के हिसाब से इस बाजार में उसकी वृद्धि 10.9 फीसदी प्रतिशत रही। कंपनी की भारतीय अनुषंगी नेस्ले इंडिया ने 2018 में 11,292.27 करोड़ रुपए का कारोबार किया। भारत कंपनी के शीर्ष बाजारों में है। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नरायनन ने कहा कि हम 2018 में नेस्ले के सबसे तीव्र गति से बढ़ रहे बाजार हैं। मानसून के सामान्य स्तर से नीचे रहने के चलते ग्रामीण क्षेत्र में एफएमसीजी क्षेत्र की वृद्धि दर प्रभावित हो सकती है। साथ ही यह नीचे बनी हुई खाद्य मुद्रास्फीति को भी अस्थिर करेगा। कृषि जिंसों में तेजी का रूख स्पष्ट दिख रहा है और यदि मानसून बेहतर नहीं रहता है तो इसमें और वृद्धि होगी। इस साल मानसून सही नहीं रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से खाद्य मुद्रास्फीति नीचे बनी हुई है। मानसून की स्थिति और खराब होने से इसमें भी बदलाव आने की संभावना है।

Related Posts