YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

महाराष्ट्र में अब वीकेंड लॉकडाउन -हर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेंगी सख्त पाबंदियां

महाराष्ट्र में अब वीकेंड लॉकडाउन -हर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेंगी सख्त पाबंदियां

मुंबई  । महाराष्ट्र में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक हर वीकेंड पर लॉकडाउन रहेगा। बसों, ट्रेनों, टैक्सियों सहित आवश्यक सेवाओं और परिवहन की अनुमति रहेगी। राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि इसके साथ ही 5 से अधिक व्यक्तियों के इक_ा होने पर प्रतिबंधित होगा। सरकारी ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करेंगे। 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता पर निजी वाहनों को चलाने की अनुमति रहेगी। महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से फैल रहा है। शनिवार को राज्य में 49,447 संक्रमित मिले। यह आंकड़ा महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 29.53 लाख पहुंच गया है। इसमें 4.01 लाख एक्टिव केस हैं।
 

Related Posts