YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

23 के पहले दिल्ली नहीं जाएंगी माया

23 के पहले दिल्ली नहीं जाएंगी माया

एग्जिट पोल आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल मच गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहले दिल्ली जाने का कार्यक्रम बनाया था। लेकिन एग्जिट पोल आने के बाद उन्होंने चुनाव परिणाम तक दिल्ली जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मायावती से मुलाकात की थी। उसके बाद यह तय हुआ था। मतदान समाप्त होने के बाद सभी नेता दिल्ली में बैठकर चर्चा करेंगे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, चंद्रबाबू नायडू, शरद पवार, शरद यादव जैसे नेता परिणाम के बाद गैर भाजपाई विपक्षी दलों को एकजुट करके नई सरकार के लिए समर्थन जुटाना था। लेकिन अब मायावती ने परिणाम आने तक दिल्ली जाने का विचार त्याग दिया है।

Related Posts